पुलिस ने खनन सामाग्री से भरे वाहन पकड़े
पिथौरागढ़। पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाकर वाहन पकड़े। शुक्रवार को जाजरदेवल थानाध्यक्ष हरीश पुरी के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। जांच के दौरान तीन टिप्परों में रेत मिली। पुलिस ने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ खनन अधिनियम के तहत कार्रवाई कर वाहन सीज किए हैं।
