यूकेडी ने की रानीपोखरी पुल के जल्द निर्माण की मांग

देहरादून। यूकेडी के केंद्रीय मीडिया प्रभारी विजय बौड़ाई ने पिछली बरसात में ध्वस्त हुए रानीपोखरी पुल के जल्द निर्माण की मांग की है। उन्होंने कहा कि राजधानी से पहाड़ को आने-जाने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। टेम्परेरी रास्ता बनाने के एक वर्ष व्यतीत होने के बाद पुनः बरसात शुरू हो गयी है, लेकिन अभी तक रानी पोखरी का पुल बनकर तैयार नही हो पाया। जोकि सरकार की कार्यशैली व जनता के प्रति संवेदनशीलता को भी दर्शाता है। इतने महत्वपूर्ण मार्ग में एक वर्ष बीत जाने पर भी पुल का निर्माण पूरा नही कराया जा सका है। सरकार तमाम जगह तथा प्रचार तंत्र मेंअपने कार्यो की शेखी बघारती है, लेकिन धरातल पर सरकार के कार्य जस के तस हैं। जब राजधानी के 25 किलोमीटर की दूरी तथा महत्वपूर्ण हवाईअड्डा के दो किलोमीटर की दूरी पर भी काम मे इतनी लेट लतीफी हो तो सरकार की कार्यशैली पर सवालिया निशान निश्चित रूप से उठता है। राजधानी के इतने नजदीक ये स्थिति यह है तो दूरदराज में किस तरह का काम हो रहा होगा। इसी तरह रामनगर बुवाखाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर धनगढ़ी के पास पुल निर्माण को भी एक वर्ष से भी अधिक हो गया है लेकिन उस पर एक साल में तीन पिलर ही बन पाए हैं। मीडिया प्रभारी विजय बौड़ाई ने बताया कि यूकेडी ने दोनों जगहों का निरीक्षण किया है तथा इन दोनों महत्वपूर्ण पुलों को शीघ्र बनाये जाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *