बोल्डर गिरने से एक की मौत, तीन घायल

चमोली। बरसात शुरू होते ही हाईवे समेत अन्य सड़कों पर बोल्डर, मलबा आने से दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। चमोली जिले में दो घटनाएं पिछले 24 घंटों में सामने आयी हैं। जिनमें एक की दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि तीन लोग घायल हो गये हैं। गुरुवार को बदरीनाथ हाईवे पर बाजपुर चाडा चमोली के पास कार के ऊपर पत्थर गिरने से एक व्यक्ति घायल हो गया है। जिसे परिजन प्राइवेट वाहन से कर्णप्रयाग ले गए। जबकि बुधवार शाम 7.30 बजे बदरीनाथ के दर्शन कर लौट रहे यात्रियों के वाहन पर बाजपुर चमोली में अचानक से एक बोल्डर गिर गया। बोल्डर के कारण वाहन में सवार शशांक अग्रवाल पुत्र प्रदीप अग्रवाल निवासी कोपागंज थाना कोपागंज तहसील मऊ जिला मऊ यूपी उम्र लगभग 26 वर्ष की मृत्यु हो गयी है। बोल्डर आने से शंशाक गम्भीर रूप से घायल हुआ। शशांक को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने बताया सिर पर चोट लगने के कारण शंशाक की मृत्यु हो गयी है। पुलिस ने बताया कि वाहन में सवार रेखा अग्रवाल तथा ड्राइवर ओम प्रकाश अग्रवाल को चोट लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *