मेहनत व लगन से ही मिलती है सफलता: गैरोला

 

ऋषिकेश। डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि मेहनत, लगन और कर्म पथ पर चल कर ही सफलता को हासिल किया जा सकता है। निष्काम सेवा भावना से किए गए कार्य का फल अवश्य मिलता है। सोमवार को नगर पालिका डोईवाला में आदर्श औद्योगिक स्वायतता सहकारिता मिस्सरवाला संस्था ने कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि आदर्श संस्था पिछले 15 वर्षों से सामाजिक व रचनात्मक क्षेत्र में निस्वार्थ सेवा भावना से कार्य कर रही है। ऐसी संस्थाएं समाज में प्रेरणापुंज की तरह होती है। संस्था की अध्यक्ष आशा कोठारी ने कहा कि संस्था लगातार महिलाओं के कल्याण, नशे के खिलाफ, भ्रूण हत्या रोकने, समाज के उत्थान की दिशा में भी आगे बढ़कर कार्य कर रही है। इस दौरान रामगढ़ रिजर्व पार्क के रेंजर शीशपाल सिंह, अवर अभियंता सिंचाई डोईवाला ब्लॉक आशीष मंमगाई, कासरो रेंज के वन रक्षक भूपेंद्र सिंह बिष्ट, राजस्व निरीक्षक डोईवाला जयपाल सिंह रावत, सहायक अध्यापक माजरी ग्रांट नरेंद्र कुमार, समाजसेवी गीतांजलि, अजय गुप्ता, रेणु सेमवाल, नगर पालिका के लिपिक कुलदीप खत्री को सम्मानित किया गया। मौके पर संस्था संरक्षक नवीन चौधरी, भाजपा माजरी ग्रांट मंडल अध्यक्ष राजकुमार, डोईवाला मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल, पूर्व प्रधान नरेंद्र नेगी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विक्रम नेगी, जिला मंत्री मनीष नैथानी, डोईवाला पालिका के ईओ उत्तम सिंह नेगी, भाजपा नेता मंदीप बजाज, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रकाश कोठारी, राजेश कन्नौजिया, सत्येंद्र चौधरी, मनमोहन नौटियाल, अभाविप कार्यकर्ता राज किरण शाह, प्रिया जोशी, सागर, प्रजापति आदि उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *