मांगों के निराकरण को छात्र करेंगे आज महाविद्यालय परिसर में तालाबंदी

अल्मोड़ा। तीन सूत्री मांगों के निराकरण को लेकिर गुरुड़ाबाज महाविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का क्रमिक अनशन जारी है। रविवार को भी सातवें दिन संगठन से जुड़े छात्र क्रमिक अनशन डटे रहे। इस दौरान उन्होंने विवि और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए सोमवार से महाविद्यालय में पूर्ण रूप से तालांबदी की चेतावनी दी। यहां राजेंद्र गैड़ा, दीपक गैड़ा, गौरव नैनवाल, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष्ज्ञ ललित बिष्ट, गोपाल सिंह बिष्ट, राम लाल साह, शेर सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *