महिलाएं समूह खरीदेंगी मंडुआ, हर किलो पर मिलेगा डेढ़ रुपए इंसेंटिव


देहरादून। उत्तराखंड में मोटे अनाज की खेती से किसानों के साथ साथ महिलाओ की समृद्धि का रास्ता भी तैयार होगा। सरकार महिला स्वय सहायता समूहों को भी किसानों से मडुवा खरीदने की मंजूरी देगी। समूह किसानों से सरकार की ओर से तय न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मडुआ खरीदेंगी। फिर सरकार वो मंडुवा प्रति किलो 1.50 रुपए अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि जोड़ते हुए भुगतान करेगी। सोमवार को कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने विधानसभा स्थित कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी। उन्होनें कहा कि 11 अप्रैल से मसूरी में तीन दिवसीय राष्ट्रीय मिलेट कांफ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 15 राज्यो के 50 से ज्यादा प्रतिनिधि भाग लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *