ब्लास्टिंग से घरों में आ रही दरारें, डीएम से की शिकायत

पौड़ी। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के तहत हो रही ब्लास्टिंग से स्वीत, बसोलियौ, ढामक, दिखोलयू, डुगरीपंथ, नरकोटा, चोपड़ा, हाइडिल कालोनी श्रीनगर, सौड के ग्रामीणों और यूकेडी कार्यकर्ताओं ने उनके घरों में दरार आने की शिकायत डीएम से की है। ग्रामीणों और यूकेडी कार्यकर्ताओं ने इन घरों की जांच करते हुए इन प्रभावित ग्रामीणों को मुआवजा देने की मांग उठाई है। चेतावनी दी है कि जल्द समस्या का हल नहीं होने पर 6 अगस्त से आंदोलन किया जाएगा। सोमवार को यूकेडी और स्थानीय ग्रामीणों ने डीएम से मुलाकात की। इस दौरान यूकेडी जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन गुसाईं, विपिन, दर्शन सिंह रावत, अनिता तिवारी, मनीष भट्ट, मुकेश बिष्ट आदि ने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के तहत हो रही ब्लास्टिंग से स्वीत, बसोलियौ, ढामक, दिखोलयू, डुंगरीपंथ, नरकोटा, चोपड़ा, हाइडिल कालोनी श्रीनगर, सौड़ में घरों में दरारें आ रही है। कहा कि रातभर होने वाली ब्लास्टिंग से ग्रामीण परेशान है। कई घर टूटने की कगार पर आ गए है। उन्होंने डीएम से इन घरों की जांच करते हुए मुआवजा दिए जाने की मांग उठाई है। कहा कि जल्द ही समस्या का हल नहीं होने पर 6 अगस्त से यूकेडी व ग्रामीण मिलकर रेलवे का कार्य रोकने के साथ ही आमरण अनशन के लिए मजबूर होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *