होमगार्ड के जवानों का शोषण बंद करे सरकार: मोर्चा

 

विकासनगर। सचिवालय में तैनात होमगार्ड्स के जवानों को साजिश के तहत नौकरी से बाहर करने का आरोप जन संघर्ष मोर्चा ने लगाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार संविदा पर तैनात कई अन्य युवाओं को भी बेरोजगार करने की योजना पर काम कर रही है। मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार सचिवालय में तैनात होमगार्ड्स के जवानों का शोषण बंद करे। अस्पातल रोड स्थित कैंप कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए मोर्चा अध्यक्ष रघुनाथ नेगी ने कहा कि सचिवालय में तैनात 309 होमगार्ड्स के जवानों को बाहर करने के लिए जिस प्रकार शासन में तेजी से पत्रावली मूवमेंट कर रही है, वह सरकार की असली मानसिकता को दर्शाती है। कहा कि सरकार को जितनी तेजी रोजगार के अवसर मुहैया कराने पर दिखानी चाहिए उससे दो गुनी तेजी सरकार युवाओं का रोजगार छीनने में दिखा रही है। कहा कि लगभग दो दशक से सचिवालय में 15 से 20 हजार रुपये मानदेय पर होमगार्ड्स के जवान सचिवालय में अपनी जिम्मेदारी निर्वहन कर रहे हैं। इन जवानों का सरकार से अपना हक मांगना प्रदेश सरकार को नागवार गुजर रहा है। जवानों का न्यायालय की शरण में जाना ही प्रदेश सरकार खटक गया। उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय खुद मुख्यमंत्री के पास है। उन्होंने कहा कि होमगार्ड्स के जवानों का उत्पीड़न बंद नहीं होने पर मोर्चा आंदोलन करेगा। इस दौरान भीम सिंह बिष्ट, मुकेश पसबोला, शुभम सकलानी आदि मौजूद रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *