गंगा में डूबे अमितग्राम के तीन किशोर, लापता

 

ऋषिकेश। मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के तपोवन नीम बीच पर गंगा में स्नान करते समय तीन दोस्त पानी के तेज बहाव में आकर डूब गए। एसडीआरएफ की टीम ने तपोवन से लेकर मुनिकीरेती तक गंगा में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन डूबे किशोरों का कुछ पता नहीं चल पाया। गंगा में डूबे किशोर दोस्त का जन्मदिन मनाने अमितग्राम, गुमानीवाला से अन्य पांच दोस्तों के साथ तपोवन आए थे। मुनिकीरेती थाना पुलिस के मुताबिक शनिवार दोपहर करीब तीन बजे सूचना मिली कि नीम बीच पर मौज मस्ती के लिए आए तीन किशोर गंगा में डूब गए हैं। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और गहरे पानी में लापता किशोरों की तलाश में जुट गई। घंटों सर्च ऑपरेशन के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चल पाया। एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सिंह सजवाण ने बताया कि ऋषिकेश के अमितग्राम, गुमानीवाला से आठ दोस्‍त नीम बीच पर घूमने आए थे। यहां गंगा में स्नान के लिए उतर गए। गंगा का जलस्तर बढ़ा होने के कारण तीन किशोर पानी के तेज बहाव में आकर डूब गए। एसडीआरएफ निरीक्षक ने गंगा में डूबे किशोरों की पहचान आर्यन बंगवाल (16) पुत्र वीरेंद्र बंगवाल, वत्सल बिष्ट (17) पुत्र महेंद्र बिष्ट, प्रतीक मलेठा (16) पुत्र राकेश चंद्र सभी निवासी गली नंबर 28 अमितग्राम गुमानीवाला के रूप में कराई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *