चेकिंग अभियान में 7वाहनों के चालान

पौड़ी। मानसून सीजन व यात्रा को सरल, सुगम व व्यवस्थित बनाने के लिए यात्रा रूटों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। परिवहन विभाग व पुलिस विभाग द्वारा पौड़ी-श्रीनगर मार्ग, कोटद्वार मोटर मार्ग बुवाखाल सहित अन्य स्थलों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें चेकिंग के दौरान 7 वाहनों के चालान किए गए। परिवहन अधिकारी अनिता चंद ने जानकारी देते हुए बताया कि परिवहन, पुलिस विभाग द्वारा विभिन्न स्थलों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें हेलमेट, सीट बेल्ट, बिना लाइसेंस सहित अन्य मामलों में 7 चालान किए गए। उन्होंने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, वाहन क्षमता के अनुसार ही यात्रियों को बैठाने को कहा। कहा कि चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों का लाइसेंस निरस्त किया जा सकता है। उन्होंने वाहनों चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *