साइबर सेल ने वापस कराए 50 हजार रुपये

 

देहरादून। क्रिडेट कार्ड रिवाइंट प्वाइंट दिलाने का झांसा देकर ठगी के शिकार पीड़ित को साइबर सेल ने 50 हजार रुपये वापस दिला दिए। साइबर सेल प्रभारी सीओ नीरज सेमवाल ने बताया कि एक पीड़ित ने साइबर ठगी को लेकर शिकायत की। जिन खातों में रकम उनकी जानकारी मिली। उनमें 50 हजार रुपये जमा मिले। जिन्हें होल्ड कराकर पुलिस ने पीड़ित बैंक खातों में वापस करवा दिया। पीड़ित को रकम वापस मिली तो उन्होंने पुलिस का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *