पानी की निकासी ना होने की वजह से नालियों में भरा हुआ है पानी’

सहारनपुर

ब्लॉक मुजफ्फराबाद, की ग्राम पंचायत जमालपुर में सफाई व्यवस्था चैपट हो गई है नालियों मे पानी की निकासी ना होने की वजह से पानी भरा हुआ है उसके अंदर मच्छरों का जमावड़ा शुरू हो गया है मलेरिया डेंगू चिकनगुनिया जैसी घातक बीमारियों का लोगों में भय बना हुआ है संक्रामक रोगों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है ग्राम वासियों का आरोप है कि सफाई कर्मी कभी आता है और कभी नहीं अगर आता भी है तो थोड़ा बहुत काम करके चला जाता है  शहादत अली  के  घर के पास पानी जमा रहता है और बताया कि यहां हर समय पानी जमा रहता है  आना जाना मुश्किल हो जाता है हालांकि वर्तमान में आर सी सी पड़ी हुई है लेकिन पानी की निकासी का कोई रास्ता नहीं है सफाई कर्मी कभी इस और रुक नहीं करता इसके अलावा ग्राम वासियों ने एक रास्ता दिखाया जोकि जनता रोड से अटैच है यह रास्ता चार पांच गांव को जोड़ता है इस रास्ते की हालत काफी चिंताजनक बनी हुई है यहां से कबीरपुर आलमपुर चांडी खुर्रामपुर आदि गांव मे जानेका मैन  रास्ता है हर समय पानी जमा रहता है हर रोज कोई न कोई हादसे का शिकार हो जाता है  इस रास्ते पर पानी जमा रहता है आए दिन रास्ता चलते हुए कोई ना कोई बूढ़ा बुजुर्ग वह महिला गिर जाते हैं  कपड़े खराब होजाते हैं एक और तो केंद्र सरकार की ओर से स्वच्छ भारत मिशन अभियान चलाया जा रहा है वही दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था लगभग चैपट सी हो गई ऐसे ही इस अभयान को अमली जामा पहना ना एक सपना सा दिखाई दे रहा है उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी सफाई व्यवस्था के बारे में कह रहे हैं ग्रामीण क्षेत्रों मैं कोरोना ने अगर दस्तक देदी रोकना मुशकिल होजाएगी  सफाई व्यवस्था पर विशेष  ध्यान दिया जाए प्रदेश के मुखिया खुद कह रहे हैं लेकिन अधिकारी उस पर पलीता लगाते दिखाई दे रहे हैं अब देखना यह है की गांव की सफाई होती है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *