तीन वारंटी गिरफ्तार

पिथौरागढ़। न्यायालय से जारी गैर जमानतीय वारंटियों की गिरफ्तारी को पुलिस का अभियान जारी है। रविवार को पुलिस ने तीन और वारंटियों को पकड़ा है। कोतवाल मोहन चंद्र पांडे के नेतृत्व में पुलिस ने वारंटी पियाना निवासी सुरेश चौधरी, घंटाकरण के नवीन टम्टा व घपड़पट्टा के सुरेंद्र सिंह कार्की को अलग-अलग स्थानों से पकड़ा है। तीनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। टीम में एसआई प्रदीप कुमार, एसआई बबीता टम्टा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *