पंचेश्वर के लोगों ने सीएम को बताई समस्याएं

पिथौरागढ़। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सीमांत के दूरस्थ क्षेत्र पंचेश्वर के लोगों का शिष्टमंडल देहरादून पहुंचा और सीएम को क्षेत्र की समस्याएं बताईं। भाजयुमो अध्यक्ष शमशेर चंद के नेतृत्व में क्षेत्र के लोगों ने सीएम पुष्कर धामी को देहरादून में ज्ञापन दिया। कहा सीमांत क्षेत्र समस्याओं से घिरा है। जीआईसी सल्ला चिंगरी, बड़ाबे, सेल में प्रधानाचार्य नहीं हैं। सल्ला चिंगरी इंटर कॉलेज में विज्ञान व कॉमर्स की कक्षाओं का संचालन नहीं हो रहा, जिससे यहां के छात्रों को अन्य स्कूलों की दौड़ लगाने को मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने सल्लाचिंगरी में डिग्री कॉलेज, पंचेश्वर व देवताल धाम का सौंदर्यीकरण की मांग की। शमशेर चंद ने कहा सीएम ने उन्हें इन मांगों पर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *