राज्य आंदोलनकारियों ने दी नत्थीलाल को श्रद्धांजलि

देहरादून। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच ने वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी व अधिवक्ता नत्थीलाल सेमवाल के अस्कमात निधन पर गहरा दुख व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की। ओमी उनियाल, जगमोहन सिंह नेगी, केशव उनियाल ने कहा कि नत्थीलाल पृथक उत्तराखण्ड राज्य के लिए हमेशा अग्रणी भूमिका में रहे। वह यूकेडी के वरिष्ठ पदाधिकारी व उत्तराखंड संयुक्त संघर्ष समिति में भी महत्वपूर्ण भूमिका में रहे। उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों में प्रदीप कुकरेती, रामलाल खंडूड़ी, सुशीला बलूनी, वेदा कोठारी, सतेन्द्र भण्डारी, सुरेश नेगी, प्रभात डंडरियाल, राकेश नोटियाल, राजेश पांथरी, अम्बुज शर्मा, गौरव खंडूड़ी, वीरेन्द्र सकलानी, सुदेश, विनोद असवाल, सुमित थापा, क्रांति कुकरेती, नवीन नैथानी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *