गुरुनानक कॉलेज में रजिस्ट्रेशन की फीस न लौटाने पर हंगामा

रुद्रपुर। गुरुनानक डिग्री कॉलेज के खिलाफ सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र नेताओं ने प्रदर्शन किया। मंगलवार को गुरुनानक डिग्री कॉलेज के बाहर सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र नेता सौरभ राठौर के साथ तमाम छात्रों ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान सौरभ ने बताया कि डिग्री कॉलेज की एक छात्रा ज्योति ने बीएससी करने के बाद बीएड में दाखिला लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। रजिस्ट्रेशन फीस 11 हजार रुपये दी थी। इस बीच उसका किसी अन्य कॉलेज में प्रवेश मिल गया है। जिसके बाद वह कॉलेज में रजिस्ट्रेशन फीस लेने के लिए गई थी, लेकिन फीस वापस नहीं हुई। तीन दिन पहले डिग्री कॉलेज के छात्र नेता गुरुनानक डिग्री कॉलेज पहुंचे और उन्होंने प्रधानाचार्य भावना कपूर से फीस वापस करने के लिए कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *