एसपी देहात ने ट्रैफिक व्यवस्था का किया निरीक्षण
ऋषिकेश। एसपी देहात कमलेश उपाध्याय ने मंगलवार को ऋषिकेश की ट्रैफिक व्यवस्था का निरीक्षण किया। साथ ही ट्रैफिक प्लान की भी समीक्षा की। कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि एसपी देहात ने मंगलवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को परखा। चारधाम यात्रा के लिए बनाए गए नए ट्रैफिक प्लान की समीक्षा की। कोतवाल सैनी ने बताया की यातायात व्यवस्था को पुलिस टीम और बेहतर बनाने में जुटी है।
