सौंराखाल में विधायक और अफसरों ने सुनीं जनता की समस्याएं
रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी मनुज गोयल के निर्देशों पर ग्राम पंचायत सौराखाल में अपर जिलाधिकारी दीपेन्द्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस मौके पर फरियादिओं द्वारा कुल 24 शिकायतें दर्ज की गई जिनमें 8 शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया जबकि शेष शिकायतों को निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।
तहसील रुद्रप्रयाग के ग्राम पंचायत सौराखाल में आयोजित तहसील दिवस/बहुउदेशीय शिविर में ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत चैण्डा सिरांई ने अपने आवेदन पत्र में बताया कि जवाडी-मल्यासू-कोटली-बांसी मोटर मार्ग वर्षो पूर्व से निर्माण कार्य प्रारम्भ है, किंतु 12 किमी मोटर मार्ग का निर्माण कार्य धरातल पर नहीं दिखाई दे रहा है। ग्राम पंचायत सौराखाल ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय सौराखाल के उपर हाई टेंशन लाइन को हटाने की मांग की।
