निर्माणाधीन मकान के पास मिला 10 फीट लंबा अजगर
काशीपुर। शांतिपुरी नंबर तीन में एक निर्माणाधीन मकान के पास करीब 10 फीट लंबा अजगर निकल आने से परिजनों में दहशत फैल गयी। जिसे बाद में वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर जंगल में छुड़वाया। रविवार को शांतिपुरी नंबर तीन में किसान प्रताप सिंह राणा के निर्माणाधीन मकान के समीप अचानक विशालकाय अजगर दिखायी दिया। जिससे परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों में दहशत फैल गयी। ग्रामीणों ने गांव में अजगर आने की सूचना वन विभाग को दी। इसके बाद वन क्षेत्राधिकारी रेंजर अनिल जोशी ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर अजगर को रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ा। जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। रेस्क्यू टीम में डिप्टी रेंजर मनोज जोशी, अर्जुन, प्रेम तिवारी, दिनेश जोशी रहे।
