नयना देवी शक्तिपीठ के वास्तुकार सखा दाज्यू का निधन

नैनीताल। प्रसिद्ध नयना देवी मंदिर के वास्तुकार विशंभर नाथ साह सखा (89) का गुरुवार को निधन हो गया। नैनीताल में लोग उन्हें प्रेम पूर्वक सखा दाज्यू कहकर पुकारते थे। बहुआयामी प्रतिभा के धनी सखा शास्त्रीय संगीत के ज्ञाता होने के साथ ही संस्कृति कर्मी, मूर्तिकार, चित्रकार, फिल्मकार, साहित्य, लोक कला ऐपण के ज्ञाता रहे। बीते बुधवार को स्वास्थ्य में खराबी के कारण उन्हें बीडी पाडे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां से उन्हें हल्द्वानी के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां गुरुवार की दोपहर उन्होंने अंतिम सांस ली। शुक्रवार को उनके कैलाखान स्थित आवास से उनकी शवयात्रा शुरू होगी। पाइंस स्थित घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *