वाह अनुदान योजना के लाभार्थियों को धनराशि जारी

नैनीताल। समाज कल्याण विभाग ने जनपद में विभिन्न प्रकार की अनुदान योजना के लाभार्थियों के आवेदन को स्वीकृत करते हुए अनुदान राशि जारी कर दी है। इसमें मुख्य रूप से बेटियों के विवाह पर मिलने वाले अनुदान के आवेदन शामिल किए गए हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने बताया कि अनुसूचित जाति के परिवारों की बेटियों के विवाह अनुदान के 292 आवेदन पूरे जिले से प्राप्त हुए थे। सभी आवेदन स्वीकृत कर लिए गए हैं। इसके तहत प्रति पुत्री के विवाह के लिए ₹परिवार को 50 हजार की अनुदान राशि जारी की गई है। सामान्य जाति की निराश्रित विधवा महिलाओं की बेटियों के विवाह योजना के तहत 72 आवेदन प्राप्त हुए थे। इन सभी को भी 50 हजार रुपये प्रति आवेदन स्वीकृत किए गए हैं। अनुसूचित जनजाति परिवारों की पुत्रियों के विवाह अनुदान योजना के 18 आवेदन की स्वीकृत किए गए हैं। दिव्यांग विवाह पुरस्कार योजना के तहत चार आवेदन स्वीकृत हुए हैं, जिन्हें प्रति आवेदन ₹25 हजार की अनुदान राशि जारी की गई है। राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के 71 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिन्हें 20 हजार रुपये प्रति आवेदन स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने बताया कि समाज कल्याण विभाग में अनुदान योजना के तहत नए आवेदन जल्द शुरू होने जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *