बकाया गन्ना मूल्य के भुगतान के लिए किसानों ने किया प्रदर्शन

ऋषिकेश।  गन्ना किसानों ने डोईवाला चीनी मिल प्रशासन व केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया है। किसान बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं होने से नाराज है। उन्होंने जल्द भुगतान की मांग उठाई है। बुधवार को शहीद भगत सिंह के शहादत दिवस पर किसान डोईवाला चीनी मिल पहुंचे। वहां उन्होंने प्रदर्शन किया। किसान नेता जाहिद अंजुम ने कहा कि शहीद भगत सिंह का कहना था कि जुल्म के खिलाफ संगठित होकर संघर्ष करना ही कामयाबी दिलाता है। कहा कि किसानों की लड़ाई अभी समाप्त नहीं हुई है। एमएसपी की कानूनी गारंटी दिए जाने को लेकर किसान संगठन फिर आंदोलन करेंगे। कहा कि वे चीनी मिल में बकाया गन्ना मूल्य भुगतान किए जाने सहित अन्य मांगों को लेकर पहुंचे थे, लेकिन चीनी मिल में कोई भी अधिकारी मौजूद नहीं है। ऐसे में उन्हें बिना समस्या बताए ही वापस जाना पड़ रहा है। मौके पर किसान सभा के जिला अध्यक्ष दलजीत सिंह, राजेंद्र सिंह, जाहिद अंजुम, बलवीर सिंह, उमेद बोरा, सुरेंद्र खालसा, मोहम्मद इकराम, शमशाद अली, भूपेंद्र सिंह राणा, कमल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *