टीएचडीसी के डीजीएम सहित पांच पर्यटक घायल

ऋषिकेश।

तीर्थनगरी ऋषिकेश के विभिन्न स्थानों पर हुए हादसे में टीएचडीसी ऋषिकेश के डीजीएम सहित पांच पर्यटक घायल हो गए। घायलों को ऋषिकेश के राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक टीएचडीसीआईएल ऋषिकेश में डीजीएम इलेक्ट्रिक के पद पर कार्यरत प्रभात कुमार बेहरा शनिवार दोपहर हरिद्वार बाईपास मार्ग स्थित टीएचडीसी कॉलोनी से स्कूटर लेकर किसी काम से ऋषिकेश बाजार आ रहे थे। बताया जा रहा है कि दून तिराहा के पास सामने से आ रहे एक स्कूटर ने टक्कर मार दी, इससे बेहरा घायल हो गए। उन्हें सरकारी अस्पताल में लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बतायी है।
वहीं, गंगोत्री हाईवे पर भद्रकाली तिराहा के पास स्कूटर के दुर्घटना ग्रस्त होने से उसमें सवार हुमेरा (22) पुत्री हसीन परवेज निवासी लिसाड़ी गेट, मेरठ, यूपी और साक्षी (24) पुत्री कैलास चंद निवासी बैंक कॉलोनी, मेरठ घायल हो गए। घायल लड़कियां गुड़गांव आईटी कंपनी में जॉब करती हैं, जो वीकेंड पर घूमने ऋषिकेश आ रही थीं। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है।
बाइक खाई में गिरी दो पर्यटक घायल
मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के शिवपुरी क्षेत्र में राफ्टिंग के लिए आ रहे दो पर्यटक घायल हो गए। बाइक के गहरी खाई में गिरने से हादसा हुआ। जानकारी के मुताबिक बाइक सवार मोहम्मद शाद (23) पुत्र स्वालिन निवासी अजीत गंज, आजाद मार्केट, दिल्ली, मोहम्मद आसीफ (20) पुत्र मोहम्मद मुस्ताक निवासी सेक्लर रोड, शाहदरा, दिल्ली से शनिवार सुबह राफ्टिंग के लिए शिवपुरी की ओर जा रहे थे। इसी बीच शिवपुरी से पहले मैरिन ड्राइव के पास बाइक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। पीछे से आ रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर घायलों को खाई से बाहर निकाला और 108 सेवा से ऋषिकेश के राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *