अनियंत्रित जीप पलटी, पांच घायल

विकासनगर। कालसी कोटी रोड पर लालढांग के पास शुक्रवार को होली और पिकनिक मनाकर लौट रही एक जीप खादर के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गयी। हादसा होता देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और जीप में सवार पांच युवकों को बाहर निकाला। युवकों को मामूली चोटें आई हैं। शुक्रवार को होली खेलने और पिकनिक मनाने के लिए विकासनगर क्षेत्र के पांच युवक जीप में सवार होकर लालढांग पहुंचे। जहां दिनभर होली और पिकनिक मनाने के बाद अपरान्ह करीब चार बजे वापस घर लौट रहे थे। तभी खादर के पास अचानक उनकी जीप अनियंत्रित हो गयी और सड़क पर पलट गई। सड़क पर जीप पलटते देख स्थानीय लोग घटना स्थल पर पहुंचे और जीप के अंदर बैठे सभी पांचों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला। सभी को मामूली चोटें आयी थी। सभी मरहम पट्टी करवाकर अपने घरों को निकल गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *