जी-23 नेताओं को किनारे करना चाहती है कांग्रेस अब युवाओं का भविष्य – राहुल गांधी

नई दिल्ली

विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस में मंथन का दौर जारी है। कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक में राहुल गांधी ने कहा कि भविष्य में युवाओं पर ध्यान दिया जाना चाहिए। राहुल गांधी ने कहा कि हमें भविष्य की ओर देखने की जरूरत है। कांग्रेस के बड़े नेताओं को इस बात पर दुख भी हुआ। जयराम रमेश ने कहा कि अपनी मांग बढ़ाने के लिए कांग्रेस को नये तरीके से सोचना चाहिए। हाल में हुए विधानसभा चुनाव में हुए नुकसान को लेकर बैठक में चर्चा की गई। रमेश की रणनीति पर एआईसीसी की महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि इस बार 45 फीसदी ऐसे लोगों को टिकट दिया गया था जिनकी उम्र 45 साल से नीचे हैं। इसमें 40 फीसदी महिलाएं शामिल हैं। सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी इस तर्क से सहमत थे। उन्होंने कहा कि भविष्य में युवाओं पर फोकस किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि अगर पार्टी अच्छी रणनीति के साथ आगे बढ़े तो गुजरात चुनाव में भाजपा को हराया जा सकता है। हालांकि इस बैठक के एक दिन बाद ही पता चल गया कि राहुल गांधी की बात से बहुत सारे सीनियर नेता हैरान हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *