पुरानी पेंशन को लेकर राजस्थान सरकार के कदम को सराहा

 

नई टिहरी। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट ने कहा कि कांग्रेस शासित राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने वर्ष 2022-23 का बजट प्रस्तुत करते हुए जहां किसानों सहित अनेकों लोगों को राहत दी। जिसमें कर्मचारियों के लिए खुशखबरी की बड़ी बात रही कि पुरानी पेंशन को राजस्थान में लागू कर दिया गया।

भट्ट ने कहा कि इस कदम का स्वागत करते हुये कर्मचारियों को शुभकामनायें देते हैं। कांग्रेस ही ऐसा दल है तो सबकी परेशानियों को साथ लेकर चलता है। कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली की मांग पर सटीक कदम उठाते हुये राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने बजटीय प्राविधान किया है। इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए राजस्थान देश का पहला राज्य बन गया है। जो पुरानी पेंशन को लागू करेगा। उत्तराखंड मे भी कांग्रेस की सरकार बनते ही निर्णय लिया जाएगा, चुकी कांग्रेस ही ऐसा राष्ट्रीय दल हैं, जो अधिकारी कर्मचारियों का सच्चा हितेषी हैं, उत्तराखंड मे कांग्रेस ने अपने चुनाव के प्रतिज्ञा पत्र में पहले ही यह वादा किया हैं, कि यदि कांग्रेस की सरकार बनती हैं, तो हम पुरानी पेंशन लागू करेंगे, राजस्थान सरकार के इस ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत करते हुये सिटिंग विधायक कांग्रेस के टिहरी से प्रत्याशी डा धन सिंह नेगी ने कहा कि मैं राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री को इस पुनीत कार्य के लिए धन्यवाद देता हुं। इस ऐतिहासिक निर्णय से सभी प्रदेशों की राह भी आसान होगी। निर्णय का स्वागत जिलाध्यक्ष राकेश राणा, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष दर्शनी रावत, नरेंद्र चंद रमोला, साब सिंह सजवान, आशा रावत, मुसर्फ अली, मुर्तजा बेग, कुंवर सिंह राणा आदि कांग्रेसियों ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *