अधर में लटका सड़क निर्माण कार्य

 

ऋषिकेश। पांच साल से अधिक समय हो गया, लेकिन ढालवाला से चंद्रभागा पुल तक सड़क निर्माण कार्य अधूरा लटका पड़ा है। इस सड़क के बनने से चारधाम यात्रा के दौरान वाहनों को भेजा जा सकता था। साथ ही जाम से भी निजात मिलती। लेकिन सड़क बनकर तैयार नहीं हो पाई।

सात साल पहले ढालवाला से चंद्रभागा पुल तक सिंचाई विभाग मुनिकीरेती ने नदी किनारे छह मीटर सुरक्षा तटबंध तैयार किया था। इसकी प्रारंभिक लागत तीन करोड रुपये थी। इसके बाद लोगों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए तटबंध पर रोड बनाने का प्रस्ताव बना। लेकिन वह योजना अभी तक धरातल पर नहीं उतरी। सिंचाई विभाग नरेंद्रनगर उपखंड के सहायक अभियंता मंगल सिंह ने बताया कि रोड के लिए कुंभ मेला प्रशासन को भी तीन करोड़ का प्रस्ताव भेजा था। लेकिन प्रस्ताव को मेला प्रशासन ने स्वीकृत नहीं किया है। इसके बाद फिर से सिंचाई विभाग ने शासन स्तर पर इसकी फाइल दौड़ाई है। बताया कि उम्मीद है कि जल्द तीन करोड रुपये के बजट की स्वीकृति शासन से मिलेगी।

यात्रा सीजन में मिलता सड़क का फायदा

चारधाम यात्रा के दौरान मुनिकीरेती में जाम की स्थिति होती है। ऐसे में इस रोड के बनने से ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात मिलती। छोटे- बड़े वाहनों को इस रोड से निकाला जा सकता है। इससे शहर में लगने वाले जाम से कुछ हद तक राहत मिलती। लेकिन, सरकार और शासन की उदासीनता के चलते यह योजना आज तक धरातल पर नहीं उतरी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *