31 मार्च तक भवन कर जमा नहीं कराया तो भरना पड़ेगा जुर्माना
ऋषिकेश। मुनिकीरेती नगर पालिका प्रशासन ने बकाया भवनकर वसूलने की कार्रवाई शुरू कर दी है। भवनकर जमा करने की तारीख 31 मार्च तक तय की गई है। उसके बाद 10 प्रतिशत पेनल्टी लगेगी। मुनिकीरेती नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी तनवीर सिंह मारवाह ने बताया कि बकाया भवनकर की वसूली को लेकर अभियान शुरू किया जा रहा है। जिन लोगों ने अभी तक बकाया भवनकर जमा नहीं करवाया है, उन्हें नोटिस जारी किया जा रहा है। पालिका क्षेत्र में करीब 4 हजार भवन टैक्स धारक है। 31 मार्च तक बिना पेनल्टी के टैक्स जमा कराने की छूट दी गई है। इसके बाद पेनल्टी के तौर पर 10 प्रतिशत अधिक टैक्स वूसला जायेगा। बताया कि भवन टैक्स धारकों की सूची बनाई जा रही है। बड़े बकायदारों से भी टैक्स वूसली का लक्ष्य रखा गया है।
