गड्ढा मुक्त सड़क के नाम पर गड्ढों मे डाली चिकनी

बागेश्वर। लोक निर्माण विभाग द्वारा गड्ढा मुक्त के नाम पर बागेश्वर-जौलकांडे मोटर मार्ग में सड़क में चिकनी मिट्टी डाल दी। जिससे मार्ग वाहनों के चलने योग्य नहीं रह गया है तथा अधिकांश ग्रामीणों का एक सप्ताह से जिला मुख्यालय से संपर्क कटा है। वहीं इसका असर कई लोगों की आजीविका पर पड़ा है।
लोनिवि ने गड्ढा मुक्त सड़क के नाम पर दिसंबर माह में बागेश्वर- जौलकांडे मोटर मार्ग के गड्ढों में चिकनी मिट्टी डाल दी। गत सप्ताह से हो रही बरसात से मार्ग कीचड़ से सन गया है। इस मार्ग में दोपहिया व छोटे चौपहिया वाहन फंस रहे हैं। निकालने की कोशिश करने पर ये वाहन रपट रहे हैं, जिस कारण इस मार्ग से गुजरना खतरे से खाली नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि जहां लोनिवि को गड्ढे भरने के आदेश दिए गए थे वहां पर मिट्टी डालकर विभाग ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। उन्होंने लोनिवि विभाग से मिट्टी हटाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *