विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की

नई टिहरी। अखिल भारत हिन्दू महासभा से जुड़े लोगों ने नई टिहरी स्थित सुमन पार्क में बैठक कर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आगामी विधानसभा चुनाव पर विचार विमर्श किया। बैठक में प्रदेश प्रभारी साहब सिंह ने कहा कि अखिल भारत हिन्दू महासभा केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी उतरेगी। जयपाल सिंह रावत ने कहा कि अखिल भारत हिन्दू महासभा के पदाधिकारी प्रदेश के 13 जिलों का भ्रमण कर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां में जुटे हैं। कहा पार्टी प्रदेश में कितनी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतरेगी यह जल्द तय किया जाएगा। मौके पर कुलवीर रमोला, संजय सिंह, महावीर सिंह, यशपाल, श्याम सिंह, विरेंद्र,मान सिंह दीपक उनियाल, बालेंद्र आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *