लोनिवि मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों ने मांगी पुरानी पेंशन
नई टिहरी। उत्तरांचल लोनिवि मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के प्रांतीय कार्यकारिणी की प्रथम त्रैमासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों ने संगठन की समस्याओं पर चर्चा करते हुए पुरानी पेंशन लागू किए जाने की मांग सरकार से की गई। उत्तरांचल लोनिवि मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन की बैठक नरेंद्रनगर स्थित विभाग के प्रांगण में प्रांतीय अध्यक्ष सुभाष देवीलाल और प्रांतीय महामंत्री आनंद सिंह पुजारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। प्रांतीय अध्यक्ष ने संगठन की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए पुरानी पेंशन लागू किए जाने पर जोर दिया। मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत निःसंवर्गीय पदों को स्वीकृत संवर्गीय पदों में शामिल करने, विभागीय कर्मियों के समायोजन पर भी सरकार से विचार करने की मांग की। बैठक में विक्रम सिंह रावत, महामंत्री मातवर लाल, प्रांतीय संगठन मंत्री त्रिलोक सिंह रावत, दीपक बिष्ट, राजेश उनियाल, बीआर सकलानी, प्रभु सिंह रावत, मोहित आदि उपस्थित रहे।
