अंतिम व्यक्ति को ध्यान में रखकर बनाई जा रहीं योजनाएं: सीएम धामी


 नई टिहरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भाजपा ही वह दल है जो अंतिम जरूरतमंद व्यक्ति को देखते हुए विकास योजनाओं का निर्माण करता है। पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में यह काम किया जा रहा है। प्रदेश सरकार अपने फैसलों व निर्णयों को तत्परता से जमीं पर उतारने का काम कर रही है। युवाओं को भरोसा दिलाते हुए धामी ने कहा कि उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जायेगा। प्रदेश में सरकारी नौकरी के अधिकाधिक अवसर दिये जा रहे हैं।
सीएम धामी मुख्य सेवक जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत पीआईसी मैदान में जनता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आगे विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जिनकी जमीन खिसकी गई है, वे युवाओं का सहारा लेकर उनके कंधे पर बंदूक रखकर जमीन तलाशने का काम कर रहे हैं। लेकिन उन्हें युवाओं के भविष्य से खेलने नहीं दिया जायेगा। कहा कि उन्होंने ऐसा नकल विरोधी कानून लाया है, जो देश का सबसे कठोर कानून है। सीबीआई जांच को लेकर सीएम ने कहा कि जिन भर्ती परीक्षाओं का कलेंडर जारी हुआ है। उनके संपन्न करवाने के बाद यदि जनता चाहेगी तो सीबीआई जांच भी होगी। लेकिन यदि अभी जांच करवाई तो परीक्षायें कम से कम पांच साल पीछे चली जायेगी। जिससे युवाओं का भविष्य प्रभावित होगा। कहा कि युवाओं के साथ विश्वासघात नहीं होने देंगे। जिसके लिए कड़ी कार्यवाही जारी है। 60 लोगों को जेल भेजा जा चुका है। उन्हें भरोसा है कि अब युवा समझ गया है और भटकने वाला नहीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य ने अभूतपूर्व विकास किया है। प्रदेश में इन्फ्रास्क्टचर, पर्यावरण सुरक्षा एवं आधुनिक विकास के साथ-साथ सांस्कृतिक विकास के लिए भी विशेष अभियान को चलाये जा रहे हैं। राज्य में रोजगार के नए अवसर पैदा करने, पलायन को रोकने, राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने और राज्य की आधारभूत व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए नीतिगत योजनाओं का खाका तैयार किया जा रहा है। सरकार की विकास योजनाओं के केंद्र में युवाओं, किसानों और मातृ शक्ति का सशक्तिकरण शामिल है। उन्होंने कहा कि जब तक हमारा युवा, हमारी महिलाएं और हमारा किसान आत्मनिर्भर नहीं बनेगा तब तक विकसित उत्तराखंड की राह सुनिश्चित नहीं होगी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के महान विजन के अनुरूप और दिशा निर्देशन में राज्य सरकार प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़ने के लिए संकल्पबद्ध हैं। कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड के विकास के लिए विकल्प रहित संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। जब हम वर्ष 2025 में राज्य का रजत जयंती वर्ष मना रहे होंगे, तब हम सर्वश्रेष्ठ उत्तराखंड के सपने को साकार होता हुआ देखेंगे। प्रदेश का प्रत्येक व्यक्ति इस संकल्प को पूरा करने के लिए सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर कार्य कर रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि अभी तक जिस तरह से हमारी देवतुल्य जनता ने समर्थन और आशीर्वाद हमें दिया है, वो हमें आगे भी मिलता रहेगा।
कैबिनेट मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री श्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि आज जनपद की जिन विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया यह बड़ी सौगात जनपद वासियों को दी गयी है। जिन योजनाओं का मुख़्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शिलान्यास कर रहे हैं, उनका कार्य तय सीमा में पूर्ण करवा कर लोकार्पण भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि टिहरी जनपद में जी 20 की दो बैठकों का आयोजन होना है। यह प्रदेश के साथ ही टिहरी के लिए भी गौरव का विषय है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक किशोर उपाध्याय, विधायक प्रीतम सिंह पंवार, शक्ति लाल शाह, विनोद कंडारी, जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, प्रदेश महामंत्री भाजपा आदित्य कोठारी, भाजपा के जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल, टिहरी नगर पालिका अध्यक्ष सीमा किरसाली, जिलाधिकारी टिहरी डा सौरभ गहरवार, एसएसपी नवनीत भुल्लर, सीडीओ मनीष कुमार, प्रमुख सुनीता देवी, प्रमुख राजेंद्र भंडारी, डा भान सिंह, जयेंद्र सेमवाल, उदय रावत, विजय कठैत, सुमना रमोला, ओबीसी आयोग के

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *