नगर की योजनाओं के लिए सीएम का आभार जताया
नई टिहरी। नगर पालिका की 26 लाख की लागत से बनी गौशाला और 15वें वित्त आयोग के तहत एक करोड़ दस लाख की लागत से नगर पालिका परिषद नई टिहरी से वित्त पोषित ढुंगीधार बौराड़ी में ट्यूबबैल अधिष्ठापन एंव पंप हाउस निर्माण कार्य का सीएम धामी ने लोकार्पण किया। जिससे नगर के लोगों को राहत मिलेगी। जिसे लेकर नगर पालिका अध्यक्ष सीमा कृषाली ने इन योजनाओं को जमीं पर उतारने के लिए सीएम धामी व क्षेत्रीय विधायक किशोर उपाध्याय का आभार जताते हुए कहा कि नगर की योजनाओं के संचालन से आम लोगों को सुविधा मिली है। आम लोगों का इसका लाभ मिलने सुविधायें मिलेंगी। पालिकाध्यक्ष सीमा कृषाली ने नगर की अन्य समस्याओं व योजनाओं के लिए सीएम को ज्ञापन सौंपा। जिस पर सीएम धामी ने उचित कार्यवाही का भरोसा दिलाते हुए विकास योजनाओं को मंजूर करने की बात कही।
