खो खो स्टेट चैंपियनशिप के लिये चयन 29 को


हरिद्वार(

हरिद्वार में आयोजित होने वाली आगामी 18 और 19 नवंबर को अंडर-14 और अंडर-18 खो खो स्टेट चैंपियनशिप बालक बालिका वर्ग की जिला स्तरीय टीम का चयन 29 अक्टूबर को मुनिकीरेती के पूर्णानंद खेल मैदान में किया जाएगा। खेलो इंडिया सेंटर टिहरी के कोच मनीष गिरी गोस्वामी ने जानकारी देते हुये बताया कि नवंबर माह में राज्य स्तर पर 18 और 19 नवंबर को खो-खो स्टेट चैंपियनशिप का आयोजित होंगी। जिसके लिये टिहरी जिले से बालक और बालिका वर्ग की टीमें प्रतिभा करेंगी, जिसके लिये टीमों का चयन किया जाना है। बताया टीम में चयन हेतु प्रतिभागी को अपना जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड प्रस्तुत करना होगा। बताया कि अंडर 14 कैटेगरी के लिए बीएमआई (बॉडी मास इंडेक्स) 215 और अंडर 18 के लिए बीएमआई 250 से अधिक नहीं होना चाहिए। आयु की गणना अंडर 14 के लिए 17 दिसम्बर 2009 से तथा अंडर-18 के लिए 2006 से होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *