तिरुवनंतपुरम के पास रेव पार्टी का हुआ भंडाफोड़, कई गिरफ्तार
तिरुवनंतपुरम ।
केरल के आबकारी विभाग ने राज्य की राजधानी के पास पूवर स्थित एक रिसॉर्ट पर छापा मारा, जहां कथित तौर पर रेव पार्टी का आयोजन किया गया था।
आबकारी विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार , पार्टी में करीब 65 लोगों ने हिस्सा लिया, जहां हशीश ऑयल, एमडीएमए और प्रिस्क्रिप्शन टैबलेट का इस्तेमाल किया जा रहा था।
महिलाओं सहित कम से कम 25 लोगों को पकड़ा गया। सूत्रों ने कहा कि केरल और राज्य के बाहर बेंगलुरु सहित लोगों ने रेव पार्टी में भाग लिया।
