विस अध्यक्ष ने किया सीएचसी रायवाला का निरीक्षण

ऋषिकेश।

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने रायवाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण की सफलता के लिए चिकित्सकों के कार्यों की सराहना की। बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल रायवाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। वहां उन्होंने चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने कोविड-19 टीकाकरण को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए चिकित्सकों की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य टीम की सक्रियता सराहनीय है। मौके पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद मिश्रा, आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशुतोष मिश्रा, एम्स ऋषिकेश के अजयवीर सजवाण आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *