मलबा हटाने की मांग की
अल्मोड़ा।
गत अक्टूबर माह में आई आपदा से सदर बाजार स्थित बंसल भवन के पिछले हिस्से में पहाड़ में भूस्खलन हुआ था। इसका मलबा जरूरी बाजार के पिछले हिस्से में स्थित मुख्य मार्ग पर आया था। इसके चलते नगर के रोडवेज स्टेशन सहित नगर के विभिन्न हिस्सों को जोड़ने वाला मार्ग पूरी तरह बंद हो गया। इस दौरान एक मकान को भी नुकसान पहुंचा, लेकिन काफी समय बीतने के बावजूद इस मार्ग से मलबा नहीं हटाया जा सका है। इससे लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोग अपने दोपहिया वाहन भी घरों तक नहीं ले जा पा रहे हैं। लोगों में कैंट प्रशासन के प्रति नाराजगी जताई है और जल्दी मलबा हटाने की मांग की है।
