पं. नेहरू का याद किया

चमोली।

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुये पूर्व काबीना मंत्री और कांग्रेस नेता राजेन्द्र सिंह भंडारी ने कहा कि पंडित नेहरू ने जहां देश की आजादी में महत्वपूर्ण और उल्लेखनीय योगदान दिया। वहीं स्वतंत्रता के बाद देश के पहले पीएम के रूप में राष्ट्र के औद्योगिक विकास, कृषि समेत विकास के हर आधार को मजबूत स्तम्भ दिया। भंडारी ने कहा कि राष्ट्र के योजना बद्ध विकास के लिये पंच वर्षीय योजना का सृजन और अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर गुट निरपेक्ष राष्ट्रों की ताकत और गठन भारत के प्रथम प्रधान मंत्री पंडित जवाहर नेहरू का ही सफल विचार था। मौके पर युद्धवीर बर्त्वाल,अरविंद सिंह नेगी, ऊषा रावत, रविंद्र नेगी, संदीप नेगी, योगेंद्र सिंह बिष्ट, अन्जू राणा, गोविंद सिंह सजवाण, सुलोचना देवी वीरेंद्र सिंह, राकेश बिष्ट, कुंवर सिंह भंडारी, अनंतपाल, , अनूप रावत, हरिदर्शन रावत, प्रेम रावत सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *