अवैध खनन लदा ट्रैक्टर सीज

अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में अवैध खनन सामग्री लदा ट्रैक्टर चौखुटिया पुलिस ने सीज कर दिया है। पुलिस ने खजुरानीखीड़ा के समीप चेकिंग के दौरान ट्रैक्टर में लदे करीब 50 कट्टे रेता बरामद किया। चालक नैनीताल जिले के रामनगर मालधन नंबर पांच निवासी अरविंद कुमार के पास खनन सामग्री के वैध कागजात नहीं मिले। चालक के पास लाइसेंस, वाहन रजिस्ट्रेशन, बीमा, परमिट आदि दस्तावेज भी नहीं पाए गए। थानाध्यक्ष अशोक काडपाल ने बताया कि ट्रैक्टर सीज कर दिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *