काव्या अर्थात् मिथुन की बहू का वीडियो

अभिनेता से अब नेता बने मिथुन चक्रवर्ती की बहू मदालसा शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। फेमस टीवी शो अनुपमा में काव्या का किरदार निभा रहीं मदालसा का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मदालसा बाथरूम में डांस करती नजर आ रही हैं।
बहुचर्चित टीवी शो अनुपमा में मदालसा नेगेटिव किरदार निभा रही हैं लेकिन उनका लुक और फैशन सेंस देखने लायक होता है। मदालसा न सिर्फ सीरियल के सेट पर बल्कि किसी भी जगह पर वीडियो बना लेती हैं और उसे पोस्ट कर देती हैं। अब मदालसा ने अपने बाथरूम से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो काफी कूल अंदाज में दिखाई दे रही हैं। वीडियो में एक्ट्रेस बाथरूम में माइक लेकर परफॉर्म करती दिख रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *