कोरियान पॉप स्टॉर और एस्ट्रो मेंबर मूनबीन का निधन


सियोल

इन दिनों कोरियन ड्रामा और कोरियन गाने लोगों के द्वारा काफी पसंद किए जा रहे हैं। इसी बीच एक बहुत ही बुरी खबर सामने आ रही है फेमस पॉप स्टॉर और एस्ट्रो मेंबर मूनबीन का निधन हुआ है। वह सिर्फ 25 साल के थे मूनबीन 19 अप्रैल को रात 8.10 मिनट पर अपने घर में मृत मिले। इसके बाद उनके फैंस के लिए यह बहुत ही दुखद खबर है।
एस्ट्रो मेंबर और कोरियन सिंगर मूनबीन अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। पुलिस का मानना है कि उन्होंने आत्महत्या की है। इसके अलावा पुलिस मामले की तेजी से जांच भी कर रही है। फिलहाल पुलिस उनके मरने का क्या कारण है इस बात की तलाश कर रही है। मूनबीन के इस तरह अचानक से निधन के बाद फैंस काफी शॉक्ड हो गए हैं।
मूनबिन ने सान्हा और एस्ट्रो यूनिट ग्रूप के साथ कमबैक किया था इसके बाद इसी के साथ अगले महीने यानी की मई को वह एक फैन कॉन टूर को हॉस्ट करने वाले थे। परंतु उनके अचानक से निधन की खबर सामने आने के बाद इस टूर को कैंसिल किया जा रहा है। मूनबीन की मृत्यु के बाद आयोजकों ने स्टेटमेंट जारी करते हुए बताया है कि उनका 13 मई को होने वाला डिफ्यूजन कैंसिल किया जाता है। लंबी चर्चा और विचार के बाद हमें इस इवेंट को हमारे कंट्रोल से बाहर की अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण रद्द करना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *