युकां ने किया सीएम का पुतला जला प्रदर्शन
ऋषिकेश
युवा कांग्रेस ढालवाला ने सीएम तीरथ सिंह रावत के खिलाफ प्रदर्शन किया। महिलाओं के पहनावे को लेकर मुख्यमंत्री के दिए गए बयान पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई। उन्होंने सीएम पर महिलाओं को अपमानित करने का आरोप लगाया। शनिवार को चौदहबीघा पुल के समीप युकां कार्यकर्ताओं ने पुतला जलाकर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। युकां के ढालवाला अध्यक्ष रोहित चौहान ने कहा कि महिलाओं के पहनावे पर टिप्प्णी करके सीएम तीरथ सिंह रावत ने महिलाओं को अपमानित किया है। सीएम का बयान निंदनीय और मर्यादा के खिलाफ है। देश में महिलाओं को बराबरी का अधिकार दिया गया है और सभी को अपना जीवन अपने तरीके से जीने की स्वतंत्र हैं। ऐसे में इस प्रकार का बयान सीएम की छोटी सोच को दर्शाता है। प्रदर्शन करने वालों में संतोष पैंयूली, अक्षत भट्ट, सौरभ पोखरियाल, पर्वत बहुगुणा, अनिल रावत, अभिषेक सेमवाल, संदीप चौहान, राहुल शर्मा, आयुष चौहान, तुषार कंडियाल, अभिषेक कलूड़ा, अमन चौहान, दिव्यांश सेमवाल आदि उपस्थित रहे।
