मिनिस्ट्रीयल कर्मियों ने काला फीता बांध किया कार्य
रुडकी
उत्तरांचल मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन ने पुरानी पेंशन बहाली समेत इक्कीस सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन की राह पकड़ ली है। मिनिस्ट्रीयल कर्मियों ने काला फीता बांधकर कार्य किया। सिविल अस्पताल में तैनात कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर अपना कार्य किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि 31 मार्च तक कर्मचारी इस प्रकार ही कार्य करेंगे। उत्तरांचल मेडिकल एंड पब्लिक हैल्थ मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन ने 21 मांगों के लिए एक मार्च को आंदोलन के लिए सरकार को नोटिस दिया था। इक्कीस मांगों में पुरानी पेंशन बहाली, उत्कृष्ट कार्य करने वाले मिनिस्ट्रीयल कर्मियों को शिक्षकों की भॉंति पुरस्कार से सम्मानित करने, मिनिस्ट्रीयल संवर्ग के पदों पर आउटसोर्स से भर्ती न करने जैसी मांग हैं। आंदोलन के पहले चरण की शुरुवात हो गयी है। उत्तरांचल मेडिकल एंड पब्लिक हैल्थ मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन ने चरणबद्ध आंदोलन की शुरुवात कर दी। सिविल अस्पताल में तैनात कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। काली पट्टी बांधकर विरोध जताने वालों में नष्किांत चौधरी, बिनोद कुमार, संदीप कुमार, तरुण कुमार मौजूद रहे। उत्तरांचल मेडिकल एंड पब्लिक हैल्थ मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोज नवानी ने कहा कि इस प्रकार काली पट्टी बांधकर कार्य करने की प्रक्रिया 31 मार्च तक चलेगी। जबकि पांच से आठ अप्रैल तक दो घंटे का कार्य बहष्किार रखा जाएगा।
