राज्य आंदोलनकारियों के चिह्निकरण की मांग
नैनीताल।
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी क्रांतिकारी मोर्चा पदाधिकारियों के एक शिष्टमंडल ने डीएम धीराज गर्ब्याल से मुलाकात कर छूट गए आंदोलनकारियों के चिह्निकरण की मांग की है। कहा ऐसे प्रकरणों को भेजने के लिए समयबद्धता तय करने और आंदोलनकारियों को परिचय पत्र देने की मांग की। शिष्टमंडल ने सड़ियाताल में सिंचाई अथवा पालिका के स्वामित्व पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। जिससे परिक्षेत्र का जिम्मेदारी के साथ विकास हो। शिष्टमंडल में जिलाध्यक्ष गणेश बिष्ट, डा. नारायण जंतवाल, हरेंद्र बिष्ट, मुनीर आलम, लीला बोरा, पान सिंह सिजवाली, महेश जोशी, दीवान सिंह, तारा सिंह, प्रकाश पांडे मौजूद रहे।
