ईदगाह इलाके में आतंकी हमला, स्कूल में की फायरिंग, प्रिंसिपल सहित 2 की मौत

श्रीनगर ।

जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर आतंकियों ने आज कायराना हरकत की है। राजधानी श्रीनगर के ईदगाह इलाके में आतंकी हमला हुआ है। आतंकियों ने ईदगाह इलाके में फायरिंग की है। जानकारी के मुताबिक आतंकियों ने स्कूल में फायरिंग की है। हमले में प्रिंसिपल और शिक्षक की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार श्रीनगर के ईदगाह इलाके में बड़ा आतंकी हमला हुआ है। इस हमले में 2 लोगों की मौत हो गई है और मरने वाले दोनों ही स्कूल में टीचर हैं। कश्मीर में पिछले 48 घंटे में आतंकियों ने 5 लोगों की हत्या कर दी है। एक दिन पहले घाटी में कश्मीरी पंडित की गोली मारकर हत्या कर दी थी, तो अब एक स्कूल के प्रिंसिपल और टीचर को भी गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि श्रीनगर के संगम स्कूल के प्रिंसिपल और टीचर को गोली मार दी। दोनों को अस्पताल ले जायाग गया, लेकिन उनकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *