नहीं रहे स्वामी सुरेशानन्द सरस्वती महाराज
चमोली।
सरल स्वभाव और आजीवन सनातन धर्म के लिये समर्पित स्वामी सुरेशानन्द सरस्वती महाराज का देहावसान गोपेश्वर केदारनाथ मार्ग पर स्थित सगर गंगोल गांव के सकलेश्वर मंदिर के आश्रम में सोमवार को हुआ । स्वामी सुरेशानन्द जी महाराज को आश्रम से निकट विधि विधान के साथ समाधि दी गई। स्वामी सुरेशानन्द सरस्वती , शिक्षा सनातन धर्म के पुरोधा 1008 गीता स्वामी महाराज के शिष्य थे।
