बरौली की ग्राम प्रधान को राज्यमंत्री ने किया सम्मानित
संत कबीर नगर
नाथनगर विकासखंड के अंतर्गत आने वाली ग्राम सभा बरौली की ग्राम प्रधान श्रीमती मीरा देवी पत्नी राम विजय कनौजिया को आज ब्लॉक परिसर में आयोजित किसान मेले में प्रमाण पत्र देकर स्थानीय विधायक तथा राज्यमंत्री श्री राम चौहान में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया । ग्राम प्रधान मीरा देवी की अनुपस्थिति में माननीय मंत्री द्वारा यह प्रमाण पत्र उनके प्रति राम विजय कनौजिया ने प्राप्त किया।
आपको बता दें कि कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं में आधुनिक कृषि में यंत्रीकरण को बढ़ावा देने हेतु राज्य सरकार व केंद्र सरकार के सहयोग से प्रत्येक गांव में फार्म मशीनरी बैंक की स्थापना समूह की महिलाओं के माध्यम से की जा रही है। इस योजना में विभाग द्वारा 80% तक अनुदान देय होता है। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के छोटे-छोटे काश्तकारों को कृषि यंत्रीकरण से जोड़कर कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करना है। क्योंकि अमूमन छोटे काश्तकार आधुनिक कृषि यंत्रों का उपयोग करने में सक्षम नहीं होते जिसकी वजह से किसानों का उत्पादन लागत बढ़ जाता हैं ।जब छोटे छोटे किसान संगठित होकर एक समूह का निर्माण करते हैं और इनकृषि यंत्रों का उपयोग इस समूह के माध्यम से करके अपने उत्पादन लागत को कम कर सकते हैं। ऐसे में सरकार खेती मै कृषि यन्त्रो को प्रोत्साहन देकर आधुनिक कृषि को विकसितकर कम लागत मे बेहतर कृषि उत्पाद तैयार करना चाहती है । इसमें समूह की महिलाओं को संगठित कर समूह के नाम पर फार्म मशीनरी बैंक की स्थापना कर 1000000 रुपए तक के कृषि यंत्रों की खरीद करवा कर छोटे-छोटे किसानों तक यंत्रीकरण की उपयोगिता पर कार्य किया जा रहा है इसमें सरकार 10% मार्जिन मनी व 10% लोन देकर शेष 80% रकम अनुदान के रूप में ऐसे कार्य को उपलब्ध करवाती है। इसी हेतु प्रधान मीरा देवी के फार्म मशीनरी बैंक की स्थापना करने हेतु आज कृषी विभाग द्वारा सम्मानित किया गया । इस सम्मान को पाने से ग्राम सभा बरौली की जनता अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रही हैं ।