असम राइफल्स एक्स-सर्विसमैन वेलफेयर एसोसिएशन ने की बैठक

देहरादून।

असम राइफल्स एक्स-सर्विसमैन वेलफेयर एसोसिएशन (अरेवा) की जिलास्तरीय वार्षिक बैठक रविवार को कारगी रोड स्थित जेपी प्लाजा में हुई। बैठक की अध्यक्षता…
असम राइफल्स एक्स-सर्विसमैन वेलफेयर एसोसिएशन (अरेवा) की जिलास्तरीय वार्षिक बैठक रविवार को कारगी रोड स्थित जेपी प्लाजा में हुई। बैठक की अध्यक्षता सूबेदार रिटायर एचआर भट्ट ने की। देश की रक्षा के लिए जीवन का बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। पिछले एक साल में रिटायर हुए सैनिकों का स्वागत किया गया। संगठन से जुड़ने वालों को सदस्यता दिलाई गई। प्रदेश संगठन सचिव सूबेदार रिटायर अशोक नेगी ने संगठन में अनुशासन बनाने की अपील की। इस मौके पर कमल सिंह चौधरी, देवी प्रसाद, सुभाष कुकरेती, एपी आर्य, चंदन सिंह थापा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *