टनकपुर अस्पताल में डायलिसिस इकाई खोलने की मांग
चम्पावत। राज्य आंदोलनकारी अनिक चौधरी ने टनकपुर अस्पताल में डायलिसिस इकाई खोलने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने रामनगर में हंस फाउंडेशन के संस्थापक पदमेंद्र सिंह बिष्ट को ज्ञापन दिया है। इसके अलावा उन्होंने मां पूर्णागिरि धाम में लगने वाले सरकारी मेले के दौरान मेडिकल कैंप लगाने की मांग की। ज्ञापन में राजू गड़कोटी, नंदू सक्सेना और नितेश भट्ट के हस्ताक्षर हैं।
