भारत बंद के समर्थन में सहसपुर क्षेत्र में  कम्युनिस्ट पार्टी ने निकाली रैली

विकासनगर।

कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के 16वें जिला सम्मेलन के समापन अवसर पर कार्यकर्ताओं ने भारत बंद के समर्थन में रैली निकाली। वक्ताओं ने बढ़ती साम्प्रदायिकता, जन समस्याओं के निस्तारण और मोदी सरकार पर कारपोरेट परस्त नीतियों का आरोप लगाकर विचार रखे। पदाधिकारियों ने किसानों के हक में आयोजित भारत बंद आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया। समापन कार्यक्रम में 17 सदस्यीय जिला कमेटी का गठन भी किया गया। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन के दौरान रविवार को संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद के समर्थन में सहसपुर क्षेत्र में रैली निकाली। बैनर पोस्टर लिए कार्यकर्ताओं ने सहसपुर बाजार का भ्रमण किया। कार्यकर्ताओं ने किसान विरोधी तीन कानूनों के खिलाफ जनता से समर्थन की अपील की। रैली मुख्य बाजार होते हुए सम्मेलन स्थल पर सम्पन्न हुई। वहीं, मार्क्सवादी पार्टी के दो दिवसीय सम्मेलन में सरकार की साम्प्रदायिक और कारपोरेट परस्त जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुटता और संघर्ष को व्यापाक जन आन्दोलन का निर्णय लिया गया। समापन कार्यक्रम में राज्य सचिव राजेन्द्र सिंह नेगी ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संघ परिवार और फूटपरस्त ताकतों को जनता से अलग थलग करने के खिलाफ जनता के मध्य व्यापक जन आन्दोलन चलाने और इनके द्वारा फैलायी जा रही भ्रान्तियों से उत्पन्न खतरों से जनता को जागरूक करने की अपील की। कहा कि भाजपा सरकार में आम जनता रोजगार के साथ दो वक्त की रोटी को तरस गई है। आरोप लगाया कि महंगाई के साथ सरकार ने किसानों ने तीन कृषि कानून थोपकर उन्हें उद्योगपतियों के हाथों के बेच दिया है। जिससे जल्द ही किसान उद्योगपतियों के हाथों की कठपुतली बन जाएगा। उन्होंने मौजूद कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से आह्वान करते हुए सोमवार को संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद आंदोलन को सफल बनाने की अपील की। इसके उपरांत पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने वर्तमान राजनैतिक स्थिति के मद्देनजर अपने क्षेत्र और जनपद की विभिन्न समस्याओं पर अपनी बात रखी। इस दौरान पार्टी के विस्तार पर भी पदाधिकारियों ने अपनी सुझाव रखे। इस मौके पर उदयराम ममगाईं, राजकुमार, रजनी गुलेरिया, हिमांशु, सुप्रिया भंडारी, गगन गर्ग, मोनिका, नुरैशा, जानकी, शिशुपाल नेगी, बलदेव, रविन्द्र, सीमा लिंगवाल, नवीन, दयाकृष्ण, पीयूष शर्मा, विजय भट्ट, इन्देश नौटियाल, सतीश, सुन्दर थापा, राम सिंह, शम्भू प्रसाद ममगाई, सुरेंद्र सजवाण, इन्दु नौटियाल, शिवप्रसाद देवली आदि मौजूद रहे।
सम्मेलन में सर्वसम्मति से 17 सदस्यीय जिला कमेटी और सात आमंत्रित सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई। जिला कमेटी में राजेन्द्र पुरोहित को सचिव, कमरूद्दीन, अनंत आकाश, लेखराज, माला गुरुंग, किशन गुनियाल, शम्भू प्रसाद को मंडल सचिव, शेर सिंह, सुधा देवली, भगवन्त पयाल, सुन्दर थापा, नुरैशा अंसारी, याकूब अली, गगन गर्ग, पुरूषोत्तम बडोनी, रंजन सोलंकी एवं हिमांशु चौहान को सदस्य एवं अमर बहादुर, विनोद खण्डूरी, जानकी चौहान, रजनी गुलेरिया और इन्देश नौटियाल को आमंत्रित सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनके अतिरिक्त तीन स्थान रिक्त रखे गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *